भारत में चायनीज ऐप Tik Tok बैन होने के बाद सभी यूज़र्स को शार्ट वीडियोस बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके कमी को दूर करने के लिए फेसबुक एक नया फिचर लेकर आ रही है लेकिन ये फिचर कब तक आएगा अभी इसका कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है। ऐप में इस फीचर के लिए अलग से सेक्शन दिया जाएगा, जिसमें एक क्रिएट बटन मौजूद होगा।
ऐसे कर सकेंगे यूज
फेसबुक ऐप में यूजर्स जैसे ही क्रिएट बटन पर क्लिक करेंगे तो फेसबुक ऐप में कैमरा ऑन हो जाएगा, जिससे वीडियो शूट की जा सकेंगी। वीडियो क्रिएट करने के अलावा आप दूसरे यूजर्स के वीडियो भी देखे सकेंगे। फेसबुक की तरफ से एक बयान में कहा गया कि आजकल शॉर्ट वीडियो काफी पॉपुलर हैं, इसी को देखते हुए हमनें ये फीचर लाने का निर्णय लिया है।
फेसबुक पहले भी लेकर आया था ऐसा ऐप
बता दें कि चीन से सीमा विवाद के बाद सरकार ने टिकटॉक को भारत में बैन कर दिया था। टिकटॉक भारत में काफी पॉपुलर था और फेसबुक के भी भारत में लाखों यूजर्स हैं, इसलिए कंपनी ये फीचर लेकर आ रही है। इससे पहले भी फेसबुक ने शॉर्ट वीडियो ऐप लासो (Lasso) लॉन्च किया था। हालांकि यह ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाया और बाद में इसे बंद करना पड़ा।
