जहां तक आपको पता ही होगा कि व्हाट्सएप (WhatsApp) अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को बदल रहा है और अगर आपको व्हाट्सएप (WhatsApp) यूज करना है तो 8 फरवरी तक उसके प्राइवेसी पॉलिसी को 'सहमत और स्वीकार' करना ही होगा नहीं तो व्हाट्सएप (WhatsApp) आपका अकाउंट डिलीट कर देगा।
व्हाटसएप (WhatsApp) ने "फेसबुक (Facebook)" को आगे बढ़ने के लिए ऐसा कदम उठाया है जबकि व्हाट्सएप (WhatsApp) ने "स्पष्ट" किया है कि ये चेंज केवल व्हाट्सएप (WhatsApp) के बिजनेस यूजर्स के लिए हैं, जो कि व्हाट्सएप (WhatsApp) ज्यादा ईमानदारी नहीं दिखा रहा है और ये व्हाट्सएप (WhatsApp) यूजर्स के लिए सुरक्षित नहीं लग रहा है।
सिग्नल (Signal) और टेलीग्राम (Telegram) जैसे और भी एप्लीकेशंस उपयोगकर्ताओं के लिए अभी सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं। यहां तक एलोन मस्क ने भी लोगों को "सिग्नल (Signal) का उपयोग करें" के बारे में ट्वीट किया जो एक सही और अच्छा विकल्प लगता है।
Also Read: हमने इस पोस्ट में 6 ठोस कारण बताया है कि आपको सिग्नल (Signal) क्यों चुनना चाहिए, जरूर पढ़े...
लेकिन यहां आपकी यह भी बहुत बड़ी चिंता हो सकती है कि आप दूसरों को नियमित रूप से कैसे बोलें की वो सिग्नल (Signal) पर शिफ्ट हो जाए या सिग्नल (Signal) के साथ-साथ व्हाट्सएप (WhatsApp) के ग्रुप चैट को भी कैसे सिग्नल (Signal) ऐप पर ट्रांसफर करें।
आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, मै आपको बहुत ही आसान तरीका में आपको बताने वाला हूं कि ये कैसे करना है।
How To Move WhatsApp Group Chats To Signal
1. सबसे पहले प्ले स्टोर (Play Store) से सिग्नल (Signal) ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करना है।
2. उसके बाद ओपन (Open) पर क्लिक करें और टर्म्स एंड प्राइवेसी पॉलिसी को कंटिन्यू कर देना है।
3. अब, अपना मोबाइल नंबर डाल के लॉगिन होने के बाद ऐप के ऊपरी दाएं कोने पर तीन डॉट्स पर क्लिक करके एक्शन मेनू में "New Group" का चयन करें।
4. अब, आपको सिग्नल (Signal) पर एक ग्रुप बनाने के लिए कम से कम एक कॉन्टेक्ट को एड करना होगा। आरंभ करने के लिए उस कॉन्टेक्ट को सेलेक्ट करे और जारी रखने के लिए तीर पर टैप करें।
5. उसके बाद ग्रुप का नाम दें और ’क्रिएट (Create)’ पर क्लिक कर दें। इसके बाद, ग्रुप विंडो में ऊपरी दाएं कोने पर तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
6. 'ग्रुप सेटिंग (Group Setting)' पर क्लिक करें और उसके बाद 'ग्रुप लिंक (Group Link)' पर टैप करें।
7. अब आप इस लिंक को अपने व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप में शेयर कर सकते हैं और अपने चाहने वालों को इस ग्रुप में एड होने के लिए बोल सकते हैं।
हालाँकि, आप अपने पुराने WhatsApp ग्रुप के मैसेजेस को रीस्टोर तो नहीं कर सकते है लेकिन अपने सेफ्टी के लिए थोड़ा सा मेहनत जरूर कर सकते हैं।








