![]() |
| PUBG or Battleground Mobile India lovers may be shocked, demand for ban before launch |
Bettiah (Bihar): Battleground Mobile India लॉन्च से पहले ही खतरों में घिरता नजर आ रहा है। इसके बैन की मांग उठने लगी है। 2 सितंबर 2020 को PUBG को भारत में बैन कर दिया गया था लेकिन 18 मई 2021 से इस गेम का रजिस्ट्रेशन प्ले स्टोर पर फिर से लाइव हो गया है।
फिर से बैन करने के लिए विधायक ने लिखी चिठ्ठी
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में विधायक Ninong Ering ने प्रधानमंत्री मोदी को चिठ्ठी लिख कर बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को बैन करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि ये गेम भारत में प्राइवेसी के लिए खतरा हो सकता है और साथ ही साथ भारत के सुरक्षा के लिए भी खतरा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि ये गेम सिर्फ PUBG मोबाइल की रीलॉन्चिंग है कोई नया गेम नहीं है। निनोंग एरिंग ने आगे आरोप लगते हुए कहा की क्राफ्टन इंडिया ने चीन की कंपनी Tencent के कर्मचारियों को काम पर रखा है जो यहां के डाटा को लीक कर सकते है।
वैसे नए वर्जन के इस्तेमाल के लिए प्राइवेसी पॉलिसी भी आई है। प्राइवेसी पॉलिसी में 18 साल के अंदर के प्लेयर्स के लिए कई पाबंदियां हैं जिसके मुताबिक, जो प्लेयर 18 साल के अंदर के होंगे उन्हें गेम खेलने के लिए पैरेंट्स की इजाजत लेनी होगी। प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार अगर आप 18 साल से कम उम्र के है तो आपको पेरेंट्स या अभिभावक का मोबाइल नंबर बताना होगा साथ ही इस बात को कंफर्म करना होगा कि आप गेम खेलने के योग्य है।
