भारत में 5G स्मार्टफोन के बिक्री में अचानक से उछाल शुरू हो गया है। बहुत सारी कंपनी 5G मोबाइल लॉन्च कर चुकी है और बहुत सारी कंपनिया लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसमे जियो (Jio) भी शामिल है।
पिछले साल गूगल (Google) ने पुष्टि किया था कि वह भारत में एक किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए रिलायंस जियो ( Reliance Jio) के साथ काम कर रहा है और अब बहुत ही जल्दी इसको लॉन्च किया जाने वाला है। इतना ही नहीं, जियो स्मार्टफोन के साथ साथ जियो लैपटॉप भी लांच करने वाला है।
इसे भी पढ़ें: 5G क्या है और क्या यह इंसान और धरती के लिए खतरा साबित हो सकता है ?
जियो स्मार्टफोन 24 जून को हो सकता है लॉन्च:
रिलायंस जियो की वार्षिक "Reliance AGM (Annual General Meeting) 2021" एकबार फिर से नजदीक है, जो 24 जून को होने वाली है। इस दिन जियो अपने आने वाले नए Jio Phone 5G स्मार्टफोन को दोपहर 2 बजे लॉन्च करेगा। Reliance AGM 2021 को यूट्यूब पर लाइव किया जायेगा जिसे आप उसके ऑफिशियल चैनल पर देख सकते है।
Jio Phone 5G का स्पेक्स और फीचर्स:
जियो गूगल के साथ मिलकर एक कस्टम एंड्रॉयड बना रहा है जो जियो फोन 5 में यूज किया जायेगा। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को JioOS कहा जायेगा। इस जियो फोन को LYF के बैनर तले लॉन्च किया जायेगा। यह क्वेर्टी (Qwerty) कीबोर्ड बेस्ड फोन होगा जो चैटिंग लवर्स के लिए बेहतर हो सकता है। इस फोन के फीचर्स के बारे में अभी तक इससे ज्यादा इनफॉर्मेशन मौजूद नहीं है, जैसे ही और कोई जानकारियां मिलती है तो मैं आपको इनफॉर्म कर दूंगा।
इसे भी पढ़ें: आ गया माइक्रोसॉफ्ट का नया ऑपरेटिंग सिस्टम, जल्द हीं होगा लॉन्च, कंपनी के CEO ने की पुष्टि
क्या हो सकता है भारत में इसका कीमत:
जैसा की आपको पता ही होगा की जियो के सभी 4G फोन्स काफी किफायती थे, ठीक उसी तरह इसका भी दाम भारत में काफी कम होगा। जैसा की हमने सुना है की जियो इस फोन को ₹2500 में लॉन्च करेगी लेकिन जियो के तरफ से अभी तक इसका आधिकारिक घोषणा नही हो पाया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की इस फोन की कीमत ₹2500 से ₹5000 रुपए के बीच में हो सकती है।
अगर यह जानकारी आपको अच्छा लगे तो आगे भी शेयर करें, धन्यवाद !!
