गूगल फोटोज में आज यानी 1 जून से यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री स्टोरेज का फायदा नहीं मिलने वाला है। कई सारे यूजर्स गूगल के इस फैसले से निराशा हो गए है, खासतौर पर वैसे यूजर्स जो फोटोग्राफी करने और उनको सहेजकर रखने के शौकीन है। गूगल ने बहुत पहले ही अपने फ्री स्टोरेज ना देने के बारे में बता चुका था।
साफ शब्दों में कहें तो, जो पहले हाई-क्वालिटी फोटोज को अपलोड करने के लिए गूगल फोटोज के तरफ से अनलिमिटेड स्टोरेज मिलता था, वो अब नही मिलेगा। उसके लिए अपने जरूरत के हिसाब से गूगल फोटोज से स्टोरेज खरीदना पड़ेगा।
गूगल का कहना है कि 1 जून से नई स्टोरेज पॉलिसी लागू हो रही है जिसमे हर गूगल अकाउंट के साथ 15GB ही फ्री स्टोरेज मिलने वाली है जिसमे आप हाई क्वालिटी या लो क्वालिटी किसी भी फॉर्मेट में फोटो अपलोड कर सकते है। अगर आपको उससे ज्यादा स्टोरेज की जरूरत है तो आपको गूगल से खरीदना पड़ेगा। गूगल ने यह भी कहा है कि वह आने वाले समय में गूगल फोटोज (Google Photos) को और बेहतर बनाना चाहते है जिसके लिए यह पॉलिसी लागू करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें: "इंटरनेट की काली दुनियां" यानी कि डार्क वेब क्या है और कैसे काम करता है
अगर आपके गूगल फोटोज में स्पेस (जगह) नही है और फोटो को सेव करने के लिए और भी जगह की जरूरत है तो आप वैसे फोटोज या विडियोज को वहां से डिलीट कर सकते है जिसका जरूरत नहीं है जिससे आपके अकाउंट में और भी जगह मिल जायेगी। या आप चाहे तो एक से ज्यादा जीमेल अकाउंट बना के भी आप 15GB का दूसरा स्टोरेज भी ले सकते है।
लेकिन अगर आपको लगता है कि आपको 15GB से ज्यादा स्पेस का जरूरत है और ज्यादा जीमेल अकाउंट आप नही बना सकते तो आप गूगल फोटोज का सब्सक्रिप्शन ले सकते है जिसमे आप अपने सभी पुराने यादों को सहेज के रख सकते है। आइये अब हम आपको बताने वाले है गूगल द्वारा ऑफर किए गए प्लान के बारे में...
100GB वाला स्टोरेज प्लान:
गूगल का 100GB का स्टोरेज प्लान के लिए आपको 130 रुपये प्रति महीने या फिर 1300 रुपये एक साल के लिए देना पड़ सकता है। इस प्लान में आपको 100GB स्टोरेज के साथ एक्स्ट्रा मेंबर बेनिफिट्स, फैमिली मेंबर्स को ऐड करना और गूगल एक्सपर्ट्स (Google Experts) जैसा फीचर्स फ्री में मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: आ गया गूगल मैप्स (Google Maps) का ये शानदार फीचर जिसके कारण समय के साथ साथ आपके गाड़ी में यूज होने वाला फ्यूल का भी बचत होगा
200GB वाला स्टोरेज प्लान:
गूगल का 200GB का स्टोरेज प्लान के लिए आपको 210 रुपये प्रति महीने या एक साल के लिए 2100 रुपये देने पड़ेंगे। इस प्लान में आपको 200 जीबी स्टोरेज के साथ एक्स्ट्रा मेंबर बेनिफिट्स, फैमिली मेंबर्स को ऐड करना और गूगल एक्सपर्ट्स जैसा फीचर्स फ्री मिलेगा।
2TB (Terabyte) वाला स्टोरेज प्लान:
गूगल का 2TB का स्टोरेज प्लान के लिए आपको 650 रुपये प्रति महीने या एक साल के लिए 6500 रुपये देने पड़ेंगे। इस प्लान में आपको 2 टीबी स्टोरेज के साथ एक्स्ट्रा मेंबर बेनिफिट्स, फैमिली मेंबर्स को ऐड करना और गूगल एक्सपर्ट्स जैसा फीचर्स फ्री मिलेगा।
