अमेजन प्राइम मेंबर्स को 19 जनवरी को ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के लिए अर्ली एक्सेस मिलेगा और बाकी सभी यूजर्स के लिए अगले दिन शुरू होगा, और 23 जनवरी तक जारी रहेगा। डिसकाउंट के अलावा, यूजर्स को एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI Credit Card) के साथ एक्स्ट्रा 10% की छूट मिल सकती है। बाकी कार्ड (Card) और क्रेडिट ईएमआई (Credit EMI), बजाज फिनसर्व ईएमआई (Bajaj Finserv IMI), अमेज़ॅन पे (Amazon Pay), आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड (ICICI Credit Card) इत्यादि और पर भी भारी छूट मिलने वाली है।
अमेज़ॅन मोबाइल फोन पर 40% तक की तथा एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सेसरीज़ के साथ 60% तक की छूट देगा। अमेज़न इको, फायर टीवी और किंडल डिवाइस भी 40% तक की छूट के साथ बिक्री पर जाएंगे।
वनप्लस, सैमसंग और श्याओमी जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन भी अच्छी डिस्काउंट पर सेल होंगे। अमेज़न ने पहले ही बहुत से स्मार्टफ़ोन को चेक किया है जो इस बिक्री में शामिल होंगे। उनमें से कुछ आईफोन 12 मिनी (iPhone 12 mini), सैमसंग गैलेक्सी एम 51(Samsung Galaxy M51), रेडमी नोट 9 प्रो (Redmi Note 9 Pro) और ओप्पो ए 31(Oppo A 31) शामिल हैं।
अमेज़न के रिपब्लिक डे सेल के दौरान एचपी (HP), लेनोवो (Lenovo), एमआई (Mi), जेबीएल (JBL), बोट (BoAt), सोनी (Sony), सैमसंग (Samsung), कैनन (Canon), फुजीफिल्म (Fujifilm) जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर भी छूट दी जाएगी।
यूजर्स एलजी (LG), बॉश (Bosch), सैमसंग (Samsung), व्हर्लपूल (Whirlpool) जैसे ब्रांडों के घरेलू उपकरणों पर भी भारी डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। अमेज़न बिजनेस कस्टमर बल्क डिस्काउंट पर अतिरिक्त 15 +% की छूट, GST इनवॉइस पर 28% तक की बचत और SBI कार्ड पर 10% की तत्काल छूट पा सकते हैं।
तो इस गणतंत्र दिवस पर तैयार रहे और इस छूट का फायदा उठाया।



