अगर आप किसी कंपनी में जॉब के लिए जाते है तो आपसे इंटरव्यू में पूछा जाता है कि आपको मेल सेंड करना आता है या नहीं, अगर आपका जवाब होता है हां तो इंटरव्यूअर आपसे पूछ सकता है कि ईमेल में To, Cc और Bcc में क्या अंतर होता है, अगर आपको इसका जवाब नहीं पता तो हम आपको बताएंगे कि ये क्या होते है और कैसे इसका यूज किया जाता है।
To, Cc और Bcc ये तीनों ऑप्शन्स में उस व्यक्ति का ईमेल एड्रेस डालते है जिसको ईमेल सेंड करना होता है, लेकिन इसमें कुछ खास अंतर होते है जो हम नीचे जानेंगे।
> To और Cc क्या होता है ?
To और Cc एक एड्रेस बार (बॉक्स) है जिसमे To नॉर्मल होता है जबकि Cc का मतलब Carbon Copy (कार्बन कॉपी) होता है।
> To और Cc में क्या अंतर होता है ?
अगर आप To सेक्शन में जा कर किसी पांच व्यक्ति का ईमेल एड्रेस डालकर मेल सेंड करते है तो उन पांचों व्यक्ति को आपस में ये नहीं पता चलेगा कि ये मेल किस किस को सेंड किया गया है जबकि आप Cc सेक्शन में जा कर किसी पांच व्यक्ति का ईमेल एड्रेस डालकर मेल सेंड करते है तो उन पांचों व्यक्ति को आपस में ये पता चल जाएगा कि ये मेल किस किस को सेंड किया गया है और सबको उन पांचों व्यक्तियों को सबका ईमेल एड्रेस दिखाई देगा।
इसको अगर एक उदाहरण से समझना चाहें तो ऐसे समझ सकते हैं- मान लीजिए कि आप किसी कंपनी में काम करते है और आपकी कंपनी में एक कस्टमर को कोई समस्या आई, अब आपका बॉस उस समस्या काे सही करने की जिम्मेदारी आपको देता है, लेकिन वो ये भी देखना चाहता है कि आप कस्टमर से ईमेल के द्वारा क्या बात करते हैं, तो आप अपने कस्टमर का ईमेल एड्रेस To में डालकर अपने बॉस का एड्रेस Cc में रख सकते है। इससे वो ईमेल जो आप कस्टमर को भेज रहे है उसकी कार्बन कॉपी आपके बॉस को भी जाएगी जिससे बॉस को भी पता लग जाएगा कि आप उस कस्टमर से क्या बात कर रहे है और उसके प्रॉब्लम को कैसे सॉल्व किए है।
> Bcc क्या होता है ?
Bcc भी To और Cc के जैसा ही एक एड्रेस बार (बॉक्स) होता है जिसका का मतलब Blind Carbon Copy (ब्लाइंड कार्बन कॉपी) होता है। Bcc, To और Cc से थोड़ा अलग है जिसमे To और Cc वाले इंसान एक दूसरे की ईमेल आई़डी देख सकते हैं लेकिन अगर आप Email भेजने के लिए Bcc का इस्तेमाल करते हैं तो Bcc दोनों (To और Cc) से गुप्त रहेगा।
उदाहरण के लिए, हम एक ही ईमेल 3 लोगों को भेजें जिसमे एक को To में, दूसरे को Cc में और तीसरे को Bcc में Add करें तो To और Cc एक दूसरे की ईमेल आईडी देख सकते हैं कि मेरे अलावा किस-किस आदमी को यह ईमेल भेजी गई है लेकिन Bcc वाला इंसान न तो To वाले को दिखाई देगा और न ही Cc वाले को दिखाई देगा, यानी कि दोनों से गुप्त रहेगा।
> Cc और Bcc में क्या अंतर होता है ?
जब आप Cc करते है तो Cc की लिस्ट भी ईमेल रिसीव करने वाले लोगों को पता चल जाता है कि यह मेल किन किन लोगो को सेंड किया गया है जबकि Bcc करने से ईमेल लिस्ट गुप्त रहती है और किसी को भी नहीं पता चलता कि किस-किस को ईमेल की कॉपी भेजी गई है। एक और फर्क है, Cc में लिस्ट को रिप्लाई का भी पता चलता रहता है लेकिन Bcc लिस्ट में रिप्लाइ भी किसी को दिखाई नहीं देता मतलब रिप्लाइ हाइड हो जाता है।

