Bettiah (Bihar): दुनियाभर में Gmail का इस्तेमाल निजी स्तर से लेकर ऑफिशियल स्तर करोड़ों लोगो द्वारा किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है तो इसकी काफी संभावना है या अगर एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल कर रहा है तो उसके पास अपनी जीमेल आईडी जरूर होगी। हम सभी ईमेल भेजने के लिए Gmail, Yahoo mail, Rediffmail इत्यादि का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब अचानक हमे कोई ऐसा ईमेल आ जाता है, जिसके बारे में हमे नहीं पता होता की किसने ये मेल सेंड किया है तो हमारे मन में यह जानने की जिज्ञासा आती है कि भेजने वाला कौन है या भेजने वाले का एड्रेस क्या है।
इसे भी पढ़ेें: क्या आपको पता है किसी भी ईमेल में To, Cc और Bcc क्या होता है ? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
अगर आपके भी मन में ऐसे ही सवाल आ रहे है तो यहां हम उन तरीकों के बारे में जानेंगे की आए हुए ईमेल का एड्रेस और लोकेशन क्या है।
अगर आप ईमेल का पता लगाना चाहते हैं तो आप आईडी खोजने के लिए इंटरनेट पर Pipl या Spokeo वेबसाइट का यूज कर सकते है। इन वेबसाइट्स के जरिए ईमेल की सेंडर लोकेशन समेत कई अन्य जानकारी उपलब्ध हो जाएंगी।
लोकेशन जानने के लिए यह दूसरा रास्ता भी अपना सकते हैं...
• ईमेल की लोकेशन खोजने के लिए आपको सबसे पहले जीमेल को लॉगिन करना है।
• फिर आपको उस मेल को ओपन करना है जिसका लोकेशन पता करना है।
• उसके बाद आपको दाईं ओर दिए गए थ्री डॉट बटन पर क्लिक करना है।
• उस पर क्लिक करने के बाद शो ऑरिजनल (Show Original) पर क्लिक करना है।
• उसके बाद आपकी स्क्रीन पर नई विंडो खुल जाएगी और मेल का आईपी एड्रेस उपलब्ध हो जाएगा।
• फिर उस एड्रेस को कॉपी करके "Wolfram Alpha" वेबसाइट पर जाना है और आईपी एड्रेस सर्च करना है।
• यहां पर आप उस मेल की लोकेशन की प्राप्त कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ेें: ये है 3 ऐसे टेक्निकल टिप्स जो आपके बहुत काम आ सकते है, जरूर पढ़ें...
आप फेसबुक से भी ऐसे पता लगा सकते है:
इसके अलावा यूजर्स Facebook के जरिए भी ईमेल से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। अगर आपके पास कही से ईमेल आया है तो आप ईमेल आईडी कॉपी करने के बाद फेसबुक सर्च बार में जाकर सर्च कर सकते हैं। अगर उस यूजर ने समान ईमेल आईडी का यूज करके फेसबुक आईडी बनाई होगी तो ऐसे में आप फेसबुक अकाउंट से सारी जानकारी एकत्रित कर पाएंगे।
