[ इसे भी पढ़ें: 5G क्या है और क्या यह इंसान और धरती के लिए खतरा साबित हो सकता है ? ]
इन शहरों के सूची में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं। हालांकि अभी ये कन्फर्म नहीं है कि पहले कौन सा टेलीकॉम ऑपरेटर कर्मशियली 5G सर्विस को रोलआउट करेगा। भारत के तीनों लीडिंग टेलीकॉम ऑपरेटर्स Jio, Airtel and Vi (Vodafone Idea) ने पहले से ही इन शहरों में ट्रायल साइट सेट कर चुके हैं और 5G का ट्रायल कर रहे हैं।
5G सर्विस रोलआउट से पहले स्पेक्ट्रम ऑक्शन होगा लेकिन इसको लेकर अभी डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन ने डेट नहीं बताई है। इसको लेकर DoT ने इस साल यानि की 2021 के सितंबर में टेलीकॉम सेक्टर रेगुलेटर TRAI ने रिजर्व प्राइस, बैंड प्लान, ब्लॉक साइज और क्वांटम ऑफ स्पेक्ट्रम जैसे आस्पेक्ट्स पर रिकमेंडेशन मांगी थी। आपको बता दें कि टेलीकॉम ऑपरेटर विभिन्न शहरों में 5G का ट्रायल कर रहे हैं और इसमें काफी ज्यादा स्पीड देखने को मिल रही है। कहा जा रहा है की 5G के आने से गेमिंग इंडस्ट्री और AI इंडस्ट्री में भरी बदलाव हो सकती है।