आज के समय में हमारे फोन में ढेर सारे डाटा जैसा कि पर्सनल फोटोज, प्राइवेट चैट, बैंकिंग डिटेल सहित और भी कई तरह के निजी जानकारियां रहती हैं। ऐसे में लोग अपने फोन को दूसरे व्यक्तियों से सुरक्षित रखने के लिए उसमें पासवर्ड, पिन या पैटर्न लॉक लगा देते हैं। लेकिन समस्या तो तब आती है जब हम खुद ही अपने फोन का पासवर्ड या पैटर्न भूल जाते हैं और कई कोशिशों के बाद भी फोन अनलॉक नहीं हो पाता है।
ऐसे में हो सकता है आप किसी मोबाइल शॉप या सर्विस सेंटर के तरफ अपना रूख करें और वो आपकी परेशानी का फायदा उठा कर आपसे मोटी रकम ऐंठ लें। लेकिन अब आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है और ना ही कहीं जाने की भी जरूरत है। हम आपको ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिससे आप घर बैठे ही अपना एंड्रॉयड (Android) फोन अनलॉक कर सकते है।
इसे भी पढ़ें: आ गया माइक्रोसॉफ्ट का नया ऑपरेटिंग सिस्टम, जल्द हीं होगा लॉन्च, कंपनी के CEO ने की पुष्टि
पहला तरीका: करें गूगल द्वारा प्रोवाइड किया हुआ Device Manager का इस्तेमाल -
पहला तरीका: करें गूगल द्वारा प्रोवाइड किया हुआ Device Manager का इस्तेमाल -
अब आप इस स्टेप्स को फॉलो करें:
1. किसी दूसरे फोन या कंप्यूटर से google.com/android/devicemanager पर जाएं।
2. अपने Google अकाउंट में साइन इन करें।
3. अब दिए गए लिस्ट में से उस फ़ोन को सिलेक्ट करें जिसे आप अनलॉक करना चाहते हैं।
4. अगली स्क्रीन पर 'Lock Your Phone' ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
5. अब पुराना पिन, पैटर्न या पासवर्ड बदलने के लिए नया पासवर्ड टाइप करें।
6. अब नीच दिए Lock बटन पर क्लिक करे।
7. अब फोन अनलॉक करने के लिए नया पासवर्ड डालें या आप चाहें तो फिर से नया स्क्रीन लॉक लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: व्हाट्सएप चैट को टेलीग्राम पर कैसे करे ट्रांसफर? जाने स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया...
दूसरा तरीका: "Ok Google" वॉइस मैच का यूज करके -
इसे भी पढ़ें: Google Play Store पर खतरनाक और एडल्ट ऐप से बच्चों को ऐसे रखें दूर
तीसरा तरीका: सिर्फ और सिर्फ सैमसंग यूजर्स के लिए -
यदि आप सैमसंग का स्मार्टफोन यूज करते हैं और अपने फोन में सैमसंग अकाउंट (Samsung Account) लॉगिन किए है तो यह ट्रिक आपके लिए है।
आप इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. किसी दूसरे फोन में https://findmymobile.samsung.com ओपेन करें और आईडी (ID) और पासवर्ड (Password) डाल के लॉगिन करें।
2. "Unlock" ऑप्शन को सेलेक्ट करें और अपने स्मार्टफोन को अनलॉक करने के लिए अपने अकाउंट पासवर्ड को कन्फर्म करें।
इसे भी पढ़ें: AI - Artificial Intelligence (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) क्या है ?

चौथा तरीका: ऐसे करें फैक्ट्री रीसेट (Factory Reset) -
उपर बताए गए तरीको में से जब कोई तरीका काम न करे, तो आखिरी विकल्प फोन को रिसेट करने का रह जाता है। आप फोन को लॉक रहते हुए भी इसे फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं। फैक्ट्री रीसेट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे:
1. अपना फ़ोन स्विच ऑफ करें और कम से कम एक मिनट तक इंतजार करें।
2. अब पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ प्रेस करके कुछ देर प्रतीक्षा करें। इससे आपका फोन रिकवरी मोड में आ जायेगा।
3. अब फैक्ट्री रीसेट (Factory Reset) ऑप्शन को चुनें।
4. फोन की पूरी तरह से क्लीन करने के लिए वाइप कैच (Wipe Cache) का ऑप्शन चुनें।
5. एक मिनट तक इंतजार करें और फिर से अपने फोन को ऑन करें।
6. अब आप बिना पासवर्ड डाले ही अपने डिवाइस को एक्सेस कर सकते है।

नोट- अपने फोन में मौजूद डाटा का बैकअप किसी अन्य डिवाइस जैसे कंप्यूटर, हार्ड-डिस्क, पेनड्राइव इत्यादि में भी मेंनटेन करते रहे, ताकि अगर पासवर्ड रिसेट करते समय किसी कारणवश अगर सारा डाटा डिलीट भी हो जाए तो कोई परेशानी न हो।