माइक्रोसॉफ्ट की बिल्ड डवलपर कॉन्फ्रेंस 2021 की शुरुआत हो चुकी है। इस इवेंट में कंपनी के सीईओ सत्या नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट के आने वाले नए वर्जन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट का नया वर्जन जल्द लॉन्च होगा। हालांकि, उन्होंने नए वर्जन के फीचर्स और लॉन्चिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने कहा है कि हम डवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए जल्द ही आर्थिक अवसर तैयार करने वाले है। मैं पिछले कई महीनों से खुद इसे होस्ट कर रहा हूं, और मैं विंडोज़ की अगली पीढ़ी के लिए उत्साहित हूं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि हमारा वादा है, हम विंडोज डेवलपर के लिए और अधिक अवसर प्रदान करेंगे और उन क्रिएटर्स का स्वागत करेंगे, जो इनोवेटिव हैं।
इसे भी पढ़ें: व्हाट्सएप चैट को टेलीग्राम पर कैसे करे ट्रांसफर? जाने स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया...
आने वाला है माइक्रोसॉफ्ट का नया ऐप स्टोर
आपको बता दें कि पिछले कई महिनों से माइक्रोसॉफ्ट अपने नए ऐप स्टोर पर काम कर रहा है और साथ ही साथ ऑपरेटिंग सिस्टम के यूजर इंटरफेस में बदलाव भी किए जा रहे हैं। इस ऐप स्टोर में डवलपर्स भी अपना खुद का ऐप बनाकर डाल सकेंगे जिससे डवलपर्स को भी फायदा होगा। इसके अलावा यूजर्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम में विंडो 95 के आइकन मिल सकते हैं।
2015 में लॉन्च हुआ था विंडो 10
माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2015 में सबसे लोकप्रिय विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च किया था। माइक्रोसॉफ्ट विंडो 10 वर्जन में आप स्टार्ट मेनू को फुलस्क्रीन कर सकते हैं। इस वर्जन में कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट एक्शन सेंटर, इंस्टॉल्ड एप्स नोटिफिकेशन और साथ ही सिक्योरिटी से जुड़ी कई चीजें डाली हैं। यह ऑपरेटिंग सिस्टम स्प्लिट मोड पर काम करता है। कंपनी का कहना है कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम डिवाइस के मुताबिक अपने आप ही टैबलेट या पीसी मोड पर स्विच हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: इस तरह से चेक करें वायरल खबर फेक (फर्जी) है या सही
किसी भी ऐप को क्लोज करने के लिए नही होगा क्रॉस (क्लोज) बटन का जरूरत
इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में किसी भी एप्लीकेशन को बंद करने के लिए क्रॉस बटन का यूज करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि इसके स्थान पर यदि आप उस एप्लीकेशन को ड्रैग (खींच के) करके स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से तक ले जाएंगे, तो वह अपने आप बंद हो जाएगा। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम की खासियत की बात करें तो आप इस ओएस में एक ही समय में 140 एप्स तक यूज कर सकते हैं। इसका डिजाइन भी काफी अट्रैक्टिव (आकर्षक) है।