व्हाट्सएप चैट को टेलीग्राम पर कैसे करे ट्रांसफर? जाने स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया...
भारत सरकार के नए डिजिटल नियमों के खिलाफ वॉट्सऐप ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जिसमे वॉट्सऐप का कहना है कि सरकार के निर्देश मानने से यूजर्स की प्राइवेसी का हनन होगा। साथ ही केंद्र सरकार का कहना है कि भारतीयों की प्राइवेसी का वह सम्मान करती है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था भी सरकार की जिम्मेदारी है। प्राइवेसी को लेकर मची इस घमासान में व्हाट्सऐप और फेसबुक की कंपनी लगातार फस रही है। अगर आप भी वॉट्सऐप (Whatsapp) से टेलीग्राम (Telegram) पर शिफ्ट होना चाहते हैं लेकिन अपने दोस्तों या किसी खास के संग हुए चैट की चिंता है, तो इसका भी समाधान है। आप अपने व्हाट्सऐप के चैट को आसानी से टेलीग्राम में ट्रांसफर कर सकते है।
दरअसल, पिछले दिनों टेलीग्राम ने एक ऐसा फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसके जरिये वॉट्सऐप की चैट हिस्ट्री को टेलीग्राम पर ट्रांसफर किया जा सकता है। इससे यूजर्स को बड़ा फायदा होने वाला है और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्विच करते समय दोस्त-यारों संग हुए चैट से समझौता नहीं करना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: इस तरह से चेक करें वायरल खबर फेक (फर्जी) है या सही
4 महीने पहले ही टेलीग्राम ने IOS वर्जन 7.4 में इस नए फीचर को लॉन्च किया था और एंड्रॉयड यूजर्स को भी यह सुविधा देने की बात कही थी। अब यह सुविधा टेलीग्राम कें एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो गई है जिसमे वॉट्सऐप चैट के साथ मीडिया फाइल्स को भी आप अपने टेलीग्राम में ट्रांसफर कर सकते हैं।
कैसे कर सकते है चैट को ट्रांसफर, यहां जाने step-by-step प्रॉसेस:
1. सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करें.
2. अब जिस यूजर की चैट एक्सपोर्ट करना चाहते हैं, उसका चैट ओपेन करें.
3. उसके चैट में जाकर टॉप राइट में ऑप्शन के लिए दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करने के बाद More पर क्लिक करें.
4. अब Export chat (एक्सपोर्ट चैट) पर टैप करें.
5. उसके बाद अगर आप उस यूजर के चैट में उपलब्ध मीडिया को भी ट्रांसफर करना चाहते है तो INCLUDE MEDIA पर क्लिक करें या उस चैट में उपलब्ध केवल टेक्स्ट को ट्रांसफर करना चाहते है तो WITHOUT MEDIA पर क्लिक करें.
6. अब नीचे बहुत सारे ऐप्स के आइकॉन दिख रहे होंगे जिसमे टेलीग्राम पर टैप करें.
7. अब टेलीग्राम पर उसी यूजर को सेलेक्ट कर लें और आपका सारा चैट वहां उपलब्ध हो जाएगा। अगर फिर भी दिक्कत आती है तो दोनों ऐप को अपडेट कर लें और सभी स्टेप्स को फिर से ट्राई करें.
इसे भी पढ़ें: ई-वॉलेट यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब एटीएम (ATM) से भी निकाल सकेंगे पैसे
आपको बता दें कि यहां सारे यूजर्स के चैट को एक साथ ट्रांसफर करने का ऑप्शन अभी नहीं है। आपको एक-एक चैट को एक-एक करके टेलीग्राम में एक्सपोर्ट करना होगा यही फीचर्स ग्रुप चैट के लिए भी काम करेगा लेकिन एक छोटी सी दिक्कत ये है कि आपको सारे मैसेज लाइन से तो दिखेंगे, लेकिन सभी ट्रांसफर वाले तारीख में ही दिखेंगे न की जिस दिन यूजर द्वारा आपके पास सेंड हुआ है उस दिन के तारीख में।
