देश में आए दिन सोशल मीडिया में अनेकों प्रकार की खबरें फैलती रहती है जिसमे लोग सही और गलत खबर का अंदाजा नहीं लगा पाते और सही खबरों के साथ-साथ कभी-कभी अफवाहें भी फैल जाती है। जिसकी वजह से लोगो को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है और इसलिए सरकार भी इस प्रकार की झूठी न्यूज से सावधान रहने के लिए कहती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) का यूज करके आप इस तरह के फेक न्यूज से अपने आप को बचा सकते है।
PIB Fact Check क्या है?
भारत सरकार ने PIB (Press Information Bureau) Fact Check नाम का एक टूल जारी किया है जो यूजर्स को यह जानकारी देता है कि उन्हें जो फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स इत्यादि मिले हैं वो फर्जी हैं या असली हैं। इस प्रकार के टूल से आपको उसकी सत्यता की पहचान करने में मदद मिलती है।
इन चीजों का होना जरूरी है:
इसके लिए सबसे पहले एक ईमेल एड्रेस, अच्छी इंटरनेट कनेक्शन, रेफरेंस मटेरियल जैसे व्हाट्सएप मैसेज स्क्रीनशॉट, वीडियो रिकॉर्डिंग या अन्य डॉक्यूमेंट्स (जिसे चेक करना है) आपके पास होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: 10 जून को नहीं बल्कि इस दिन को हो सकता है लॉन्च "बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battelgrounds Mobile India)"
इस तरह से करें चेक:
- सबसे पहले आपको PIB Fact Check पोर्टल पर क्लिक करके ओपन करना है और भाषा का चयन करना है।
- उसके बाद ईमेल एड्रेस दर्ज करना है और फिर कैप्चा (Captcha) डाल के सब्मिट पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके रजिस्टर्ड Email एड्रेस पर एक OTP आएगा, उसे आपको दर्ज करके सबमिट कर देना है।
- अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसमे आपको नाम, ईमेल एड्रेस, समाचार की कैटेगरी आदि दर्ज करनी होंगी।
- फिर उसके बाद आपको फैक्ट चेक करने वाले कंटेंट की ओरिजनल कॉपी, टेक्स्ट आदि की जानकारी दर्ज करनी होगी।
- उसके बाद रेफरेंस मटेरियल को अपलोड करना है जिसमे फोटो, वीडियो, ऑडियो क्लिप आदि भी अपलोड की जा सकती है।
- जब एक बार फॉर्म भर जाए तो उसके बाद फिर वेरिफिकेशन के लिए कैप्चा (Captcha) डाल के सब्मिट रिक्वेस्ट (Submit Request) पर क्लिक कर देना है।
- PIB उसके बाद इंफॉर्मेशन से जुड़े तथ्यों का एनालिसिस करेगा और उसके बाद में दर्ज किए ईमेल एड्रेस पर उसकी जानकारी भेज देगा।
इस तरह से आप किसी भी वायरल मैसेज को चेक कर सकते है की ये मैसेज सही है या गलत...