1. अचानक से क्लोज (बंद) ब्राउज़र टैब को फिर से खोलें
कभी कभी आप ब्राउज़ करते सयम अपने कंप्यूटर के ब्राउज़र में बहुत सारे टैब ओपन कर लेते है जो आपके लिए जरुरी होता है लेकिन अचानक गलती से आपका ब्राउज़र क्लोज हो जाता है और आपके सारे टैब गायब हो जाते हैं।
आप अपने ब्राउज़र का हिस्ट्री (History) ओपन कर के इन सारे टैब को ओपन कर सकते हैं, या आप इसे शार्ट कट की (Short Cut Key) से भी ओपन कर सकते है।
इसके लिए अगर आपके PC मे विंडोज़ (Windows) ऑपरेटिंग सिस्टम है तो Ctrl+Shift+T प्रेस कर के इसे फिर से दुबारा ओपन कर सकते है या अगर आपके PC में मैक (Mac) ऑपरेटिंग सिस्टम है तो Command+Shift+T प्रेस कर के इसे दुबारा ओपन कर सकते है।
2. निंजा (Ninja) की तरह कंटेंट सर्च करने के लिए "site:" का उपयोग करके सर्च करे
जब भी आप Google में कुछ सर्च करते है तो आपके सामने लाखों रिजल्ट्स आ जाते है जिससे आपको अपने रियल कंटेंट को खोजने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिससे बचने के लिए आप Google's Site का यूज कर सकते है। अपने ब्राउज़र में Google खोलें और "site:" टाइप करें और फिर वह वेबसाइट जिसे आप खोजना चाहते हैं।
जैसे: site:webcent.in
आप अपने ब्राउज़र के एड्रेस बार में भी site:webcent.in सर्च कर सकते है इसके लिए आपको गूगल (Google) पर जाने की आवश्यकता नहीं है।
3. स्क्रीनशॉट क्रॉप करें
स्क्रीनशॉट लेना तो आम बात है, लेकिन जब आप अपने कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेते है तो अक्सर जरूरत से ज्यादा कैप्चर हो जाता हैं और जिस कंटेंट को आप छुपाना चाहते है वो भी लोगो के सामने आ जाता है। इसके बजाय, आप सटीक क्रॉपिंग के साथ एक स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, जिसमे आप केवल वही शामिल कर सकते है जो आप चाहते हैं।
विंडोज 10 में, स्टार्ट पर जाएं, सर्च बार ओपन करे और Snipping Tool (स्निपिंग टूल) टाइप करें। यह आपको एक सिमिलर बॉक्स देगा जिसे आप अपनी स्क्रीन पर किसी भी साइज में खींच सकते है और अपने जरूरत के हिसाब से क्रॉप कर सकते है।
मैक (MAC) ऑपरेटिंग सिस्टम में, Command+Shift+5 प्रेस करे जिससे आपके सामने एक आयताकार बॉक्स आएगा, जिससे आप जितना चाहें उतना ड्रैग कर के क्रॉप कर सकते हैं।
