Bettiah (Bihar): बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) जो PUBG Mobile का रिब्रांड वर्जन है। यह गेम लॉन्च से पहले ही PUBG Mobile फैन्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है और इसे फिलहाल प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करवाया गया है। लोगों के बीच इसके लॉन्च डेट को लेकर काफी उत्सुकता है लेकिन इसकी लॉन्च डेट लगातार बढ़ाई जा रही है।
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया पर मौजूद एक ब्लॉग में लिखा गया है कि हम लॉन्च डेट फाइनल कर रहे हैं। हम अपने फैन्स को इसपर डेवलपमेंट होने पर इस बारे में सभी जानकारी देते रहेंगे। नए अपडेट्स के बारे में हमारे सोशल मीडिया अकाउंट्स और ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: "PUBG" या "Battleground Mobile India" लवर्स को लग सकता है झटका, लॉन्च से पहले ही उठने लगी बैन की मांग
अभी तक ये माना जा रहा था ये गेम 10 जून को लॉन्च हो सकता है। इसपर बैटलग्रांड्स मोबाइल इंडिया ने एक पोस्ट किया था जिसमें लेवल थ्री के हेलमेट के साथ सूर्य ग्रहण को दिखाया गया था। यानी की 10 जून को सूर्य ग्रहण है और इस वजह से गेम को इस दिन लॉन्च करने की चर्चा थी।
एक रिपोर्ट के अनुसार इंडस्ट्री के इनसाइडर ने बताया है क्राफ्टन (Krafton) इस गेम को 18 जून को रिलीज करने की तैयारी में है लेकिन इसको लेकर क्राफ्टन (Krafton) की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ें: आ गया गूगल मैप्स (Google Maps) का ये शानदार फीचर जिसके कारण समय के साथ साथ आपके गाड़ी में यूज होने वाला फ्यूल का भी बचत होगा
गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन भी 18 मई से उपलब्ध हो गया था। इस वजह से अगर कंपनी 18 जून को गेम को रिलीज करती है तो प्री-रजिस्ट्रेशन और लॉन्च डेट में एक महीने का अंतर रहता है। इस गेम को प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करवाने के एक महीने बाद लॉन्च करना काफी पॉपुलर है। लेकिन 18 मई को लेकर साफ-साफ तब तक नहीं कहा जा सकता है जब तक कंपनी की ओर से इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ जाती है।