Bettiah (Bihar): यदि आप फोन-पे, गूगल-पे, अमेजाॅन-पे या पेटीएम जैसे ई-वालेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब इन सभी ऐप्स के द्वारा आप एटीएम से कैश भी निकाल सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में इसकी अनुमति दी है जिसके तहत एटीएम से कैश निकालने के लिए आपको अब डेबिट या क्रेडिट कार्ड लेकर एटीएम में जाने की आवश्यकता नहीं है।
SBI समेत अन्य बैंक भी दे रही सुविधाएं...
फिलहाल यह सुविधा भारतीय स्टेट बैंक समेत अन्य बैंकों ने अपने मोबाइल एप के लिए उपलब्ध करा दी है, लेकिन अब यह सुविधा आपको इन ई-वॉलेट से भी मिलेगी। यही नहीं, अब PhonePe वाले GPay या Amazon Pay वाले को पैसे भेज सकेंगे या मंगा भी सकेंगे। अब तक एक ही तरह के यूजर्स इसका इस्तेमाल कर पाते हैं। हालांकि इसके लिए केवाइसी (KYC) करनी जरूरी होगी।
इसे भी पढ़ें: 10 जून को नहीं बल्कि इस दिन को हो सकता है लॉन्च "बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (Battelgrounds Mobile India)"
एक बार में 2000 रुपये ही निकाल सकेंगे...
इस सुविधा को आने के बाद आप अपने फोन वॉलेट के माध्यम से एटीएम से एक बार में 2000 रुपये तक ही निकाल सकेंगे। वहीं महीने में अधिकतम 10,000 रुपये तक निकले जा सकते हैं। मास ट्रांजिट सिस्टम के लिए पीपीआई जैसे मेट्रो कार्ड, फास्टटैग इत्यादि को इंटरप्रेबिलिटी से बाहर रखा गया है लेकिन नई सुविधा के लागू होने पर पॉस (POS) सिस्टम में पैसे जमा कर सकेंगे। यह सुविधा अभी तक डेबिट या क्रेडिट कार्ड वालों को ही है।

इसे भी पढ़ें: आ गया गूगल मैप्स (Google Maps) का ये शानदार फीचर जिसके कारण समय के साथ साथ आपके गाड़ी में यूज होने वाला फ्यूल का भी बचत होगा
अप्रैल 2022 से लागू होगी यह सुविधा...
हालांकि यह नई सुविधा अप्रैल 2022 से लागू होगी, लेकिन तब तक आप मानसिक रूप से इसके लिए तैयार रहें। अभी तक इस तरह की सुविधा के लिए लोग इंतजार कर रहे थे। वैसे अधिकांश दुकान, पेट्रोल पंप समेत अन्य प्रतिष्ठानों में फोन-पे, गूगल-पे या पेटीएम से डायरेक्ट भुगतान की व्यवस्था थी, लेकिन कैश निकालने और दूसरे फोन वॉलेट में पैसे भेजने की सुविधा नहीं थी।