आज के समय में स्मार्ट टीवी का प्रचलन काफी आम हो गया है। जिसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें टीवी के साथ साथ इंटरनेट का भी यूज कर सकते है और ढेर सारे कंटेंट का मजा ले सकते है। इतना ही नहीं आप इस टीवी में गूगल असिस्टेंट और वॉइस कमांड का यूज कर सकते है जिससे आप अपने टीवी को रिमोट के साथ साथ अपने आवाज से भी कंट्रोल कर सकते है। जबकि कभी कभी रिमोट से कंट्रोल करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है खासकर जब कोई शब्द टाइप करना होता है।
इसे भी पढ़ें: अगर आप भूल गए हैं फोन का पासवर्ड, पिन या पैटर्न, तो मिनटों में ऐसे करें अपने फोन को अनलॉक
क्या आपको पता है कि आप अपने स्मार्ट टीवी को अपने स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। अगर नहीं पता तो, आज हम आपको वो सारे स्टेप्स बताने वाले है जिससे आपका स्मार्टफोन आसानी से रिमोट बन जायेगा।
आपको बता दें कि श्याओमी (Xiaomi), हुआवै (Huawei) और पोको (POCO) के कई फोन्स में आईआर ब्लास्टर (IR Blaster) सेंसर दिया जाता है जो फोन के ऊपरी हिस्से में लगा रहता है। इस आईआर ब्लास्टर के जरिए आप अपने फोन के रिमोट को सीधा स्मार्ट टीवी से कनेक्ट कर सकते है। श्याओमी के फोन में Mi Remote नाम का एक एप्लीकेशन भी मिलता है लेकिन बाकी के कंपनी ऐसा एप नहीं देते। तो आज हम जो तरीका बताने वाले है वो सभी तरह के मोबाइल में काम करने वाला है चाहे आपके फोन के आईआर ब्लास्टर है या नही है।
इसे भी पढ़ें: बैटरी लाइफ से हैं परेशान, इन 8 आसान तरीकों को आज़माएं
नीचे दिए गए स्टेप्स को सही से फॉलो करे:
1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और Android TV Remote Control ऐप डाउनलोड करें, या आप यहां क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।
2. अब अपने फोन और टीवी को एक ही वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट करें। अगर घर में वाईफाई नहीं है तो किसी दूसरे फोन के हॉटस्पॉट से दोनो को कनेक्ट कर सकते है।
3. अब Android TV Remote Control ऐप में आपके टीवी का मॉडल नंबर दिखाई देगा और साथ ही एक PIN टीवी की स्क्रीन पर फ्लैश करता नजर आएगा।
4. मोबाइल ऐप में वह PIN डाल के टीवी को अपने फोन से कनेक्ट कर लें।
5. अब आप अपने स्मार्टफोन को रिमोट कंट्रोल की तरह यूज कर सकते हैं।
अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगे तो आगे भी शेयर करें, धन्यवाद !