आज के समय में बहुत सारे मैसेजिंग एप्स आने के बाद भी व्हाट्सएप का क्रेज लोगो के बीच काफी बढ़ गया है। यह पर्सनल के अलावा लाइफ का प्रोफेशनल हिस्सा भी बन गया है। हमारे सामने कई बार ऐसे सिचुएशन आ जाती है जिसमे हम किसी को या कोई हमे व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देता है। अगर आपको भी लगता है की किसी ने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है, तो इन ट्रिक्स का यूज करके आप बहुत ही आसानी से पता कर सकते है।
हम आपको 4 स्टेप्स बताने वाले है जिनको एक-एक करके फॉलो करना है:
1. लास्ट सीन (Last Seen) और प्रोफाइल पिक्चर (Profile Picture) :
अगर आपको लगता है की किसी ने आपको ब्लॉक किया है तो सबसे पहले उसका लास्ट सीन और प्रोफाइल पिक्चर चेक करना है क्योंकि ब्लॉक होने पर ये दोनो दिखनी बंद हो जाती है। हालांकि कई बार लोग ये चीजे हाइड (छिपा) करके रखते है तो अपने शक को यकीन में बदलने के लिए अगला स्टेप देखें।
यह भी पढ़ें: अब किसी भी स्मार्टफोन को बनाए अपने स्मार्ट टीवी का रिमोट, एकदम आसान है तरीका
2. मैसेज (Message) :
जब आप किसी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजते हैं तो रिसीव होने के बाद मैसेज के नीचे डबल टिक बन जाता है। हालांकि ब्लॉक करने वाले व्यक्ति को हमारा मैसेज पहुंचता ही नहीं और इस वजह से मैसेज के नीचे सिर्फ सिंगल टिक ही बन पाता है। हम सलाह देंगे की आपको जल्दीबाजी नही करनी चाहिए और आपको एक-दो दिन तक इंतजार करना चाहिए क्योंकि ये भी हो सकता है कि सामने वाला ऑनलाइन नहीं आ रहा हो।
3. वॉइस (Voice) और वीडियो कॉल (Video Call) :
अगर आपको किसी ने ब्लॉक किया है तो उन्हें वीडियो या वॉइस कॉल करने पर वह फेल हो जाएगी। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तक तीनों स्टेप्स नेटवर्क प्रोब्लम या प्राइवेसी सेटिंग्स के कारण भी हो सकते हैं। इसलिए जो लास्ट स्टेप हम बता रहे हैं वह इस बात की पुष्टि कर देगा कि आप व्हाट्सएप पर ब्लॉक हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: गूगल फोटोज (Google Photos) में 1 जून से नहीं मिलेगी अनलिमिटेड फ्री स्टोरेज, अब देने होंगे पैसे
4. व्हाट्सएप ग्रुप (WhatsApp Group) :
आखिरी स्टेप में आपको एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है जिसमें उस व्यक्ति या कॉन्टैक्ट को जोड़ना (ऐड) है जिसके बारे में आपको लगता है कि उसने आपको ब्लॉक किया है। इस दौरान अगर आपको "Couldn't Add This Contact On Group" जैसा कोई मैसेज दिखाई पड़ता है तो उसका सीधा मतलब है कि आप ब्लॉक कर दिए गए हैं।
